देश

Uttar Pradesh Accident: बारात में कार के सनरूफ में डांस कर रही थी दुल्हन, अचानक सामने से आई एक तेज रफ्तार वाहन फिर… (Watch Viral Video)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां हाइवे पर निकली एक बारात में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदते हुए आगे निकल गई.हादसा उस वक्त हुआ जब दुल्हन कार के सनरूफ में डांस कर रही थी, तभी सामने से एक अनियंत्रित कार तेज रफ्तार में बारातियों के बीच घुस गई.

Uttar Pradesh Accident: बारात में कार के सनरूफ में डांस कर रही थी दुल्हन, अचानक सामने से आई एक तेज रफ्तार वाहन फिर… (Watch Viral Video)
कार के सनरूफ में डांस करती दुल्हन (Photo Credits: Twitter)

Uttar Pradesh Accident:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ, जहां हाइवे पर निकली एक बारात (Baraat) में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक अनियंत्रित कार बारातियों को रौंदते हुए आगे निकल गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. दरअसल, बारात में दुल्हन (Bride) कार के सनरूफ में डांस कर रही थी. शादी के जोड़ा पहनकर, आंखों पर काला चश्मा लगाकर  दुल्हन खुशी से कार के सनरूफ पर डांस कर रही थी, लेकिन तभी अचानक से एक तेज रफ्तार गाड़ी सामने से आई और बारात के बीच जा घुसी, जिससे कई बाराती घायल हो गए. दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल(Viral Video)  हो रहा है.

मामला नई मंडी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब दुल्हन कार के सनरूफ पर डांस कर रही थी, लेकिन एक ही पल में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. इस घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 10 शादी करने वाले व्यक्ति की संपत्ति विवाद में हत्या, केस दर्ज

देखें वीडियो-

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बारात के करीब आकर कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में बारातियों को रौंदते हुए आगे निकल गई. इस घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है और इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).