देश

UP Shocker: अमानवीयता की हद पार, युवक को पहनाई जूते-चप्पलों की माला, हाथ-पैर बांधकर पिलाया यूरिन, सामने आया Video

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक युवक के हाथ-पांव बांधकर पहले तो उसकी खूब पिटाई की गई फिर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और फिर उसे यूरिन भी पिलाया गया.

UP Shocker: अमानवीयता की हद पार, युवक को पहनाई जूते-चप्पलों की माला, हाथ-पैर बांधकर पिलाया यूरिन, सामने आया Video
यूपी में अमानवीयता की हद पार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक युवक के हाथ-पांव बांधकर पहले तो उसकी खूब पिटाई की गई फिर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और फिर उसे यूरिन भी पिलाया गया. इतना ही नहीं इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया. पूरे मामले में मुरादाबाद पुलिस ने कहा, "इस संबंध में थाना सिविल लाइंस पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है, थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, आगे की कार्यवाही की जा रही है." Read Also: UP: लखनऊ में आवारा कुत्ते को प्रताड़ित करने के आरोप में दम्पति गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस के अगवानपुर से कार सवार एक युवक को अगवा कर ले गए. इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा. आरोपियों ने उसके गले में जूते-चप्पल की माला डाली और उसे जबरन यूरिन पिलाया.

Video हुआ वायरल

युवक एक लड़की से प्यार करता था लेकिन रिश्तेदार होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी. पिछले महीने युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गई. एक दिन पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें युवक और उस युवती के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मौजूद देखे. इसके बाद युवक की पत्नी से इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी. तब युवक के ससुराल वालों ने युवक को फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया.

इसके बाद आरोपी युवक को अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर ले गए और यहां युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई. इस दौरान युवती से यूरिन और गटर का पानी भी पिलवाया गया. इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहनाई गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).