वायरल

UP: मुंहासों के कारण लड़की का बार-बार टूट रहा था रिश्ता, परेशान युवती ने मौत को लगाया गले

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती ने चेहरे पर आए मुंहासों से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि मुंहासों के कारण लड़की का बार-बार रिश्ता टूट रहा था. जिससे वह काफी परेशान रहती थी. घटना सोमवार शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव की है. मवेशियों को चारा खिलाकर लौटी मां और बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा....

UP: मुंहासों के कारण लड़की का बार-बार टूट रहा था रिश्ता, परेशान युवती ने मौत को लगाया गले
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

बांदा, 24 मई: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती ने चेहरे पर आए मुंहासों से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि मुंहासों के कारण लड़की का बार-बार रिश्ता टूट रहा था. जिससे वह काफी परेशान रहती थी. घटना सोमवार शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव की है. मवेशियों को चारा खिलाकर लौटी मां और बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा. यह भी पढ़ें: 'आत्महत्या करने जा रही हूं, बस एक बार चेहरा देख लेना', इतना बोलने के बाद Model ने छठी मंजिल से लगाई छलांग

परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की अपने मुंहासे की समस्या से परेशान थी. कई इलाज के बाद भी यह समस्या ठीक न हो सकी. परिवार के एक सदस्य ने कहा, लड़की के लिए शादी के कई प्रस्ताव आए थे, लेकिन जब उन्होंने चेहरे पर मुंहासे देखे तो रिश्ता करने से इंकार कर दिया. बिसंडा थाना प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).