वायरल

अनजाने में काम करते समय लिफ्ट में फंसी महिला, बीच में ही दरवाजा खोलकर लगी कूदने (Watch Viral Video)

इंटरनेट पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक महिला काम करते समय अनजाने में लिफ्ट में फंस जाती है और बीच में ही लिफ्ट को रोककर वो कूदने लगती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला के इस वीडियो को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं.

अनजाने में काम करते समय लिफ्ट में फंसी महिला, बीच में ही दरवाजा खोलकर लगी कूदने (Watch Viral Video)
लिफ्ट में फंसी महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: एक तरफ जहां दुनिया में टेक्नोलॉजी (Technology)  का विकास तेजी से हो रहा है, जिसका लाभ अधिकांश लोग उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आज भी कई लोग टेक्नोलॉजी और नई-नई चीजों से अंजान हैं. यही वजह है कि कई लोग आज भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं या फिर उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला काम करते समय अनजाने में लिफ्ट में फंस जाती है और बीच में ही लिफ्ट (Lift) को रोककर वो कूदने लगती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला के इस वीडियो को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं.

इस हैरान करने वाले वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 5.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस नजारे को देख लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसे देखकर मुझे काफी चिंता हो रही है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मुझे उसके लिए बहुत अफसोस हो रहा है और मुझे आशा है कि वह बुरी तरह से आहत नहीं हुई होगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क किनारे खड़े विशालकाय हाथी को महिला ने स्कूटी से मारी टक्कर, डरकर भागने पर मजबूर हुए गजराज

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं इमारत की लिफ्ट में पानी की बोतलों के पैकेट रखती हैं, जिसमें एक महिला लिफ्ट के गेट पर रखे पानी के पैकेट को अनजाने में उठाकर अंदर कर देती है, जिससे लिफ्ट का दरवाजा बंद हो जाता है और लिफ्ट ऊपर की तरफ जाने लगती है. लिफ्ट के भीतर फंसी महिला घबरा जाती है और बीच रास्ते में ही लिफ्ट का दरवारा खोलकर उससे कूदने लगती है और उसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा फिर से बंद होने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).