सड़क पर डबल डेकर साइकिल चलाकर अंकल ने दिखाया स्वैग, जुगाड़ देख लोग बोले- उतर के दिखाओ तो जानें (Watch Viral Video)
एक अंकल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जुगाड़ तकनीक से बनी डबल डेकर साइकिल पर सवार होकर अपना स्वैग दिखा रहे हैं. अंकल जुगाड़ से बनी डबल डेकर साइकिल को फर्राटे से चलाते हुए हर किसी को हैरान कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जुगाड़ के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है. कोई अपनी कार को जुगाड़ (Jugaad) से हेलीकॉप्टर बना देता है तो कोई ईंट से कूलर बना देता है. इसी कड़ी में एक अंकल (Uncle) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जुगाड़ तकनीक से बनी डबल डेकर साइकिल (Double Decker Bicycle) पर सवार होकर अपना स्वैग दिखा रहे हैं. अंकल जुगाड़ से बनी डबल डेकर साइकिल को फर्राटे से चलाते हुए हर किसी को हैरान कर रहे हैं. हालांकि इस वीडियो को देखकर लोगों का माथा चकरा रहा है और लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर अंकल साइकिल पर चढ़े कैसे और अब नीचे कैसे उतरेंगे?
इस वीडियो को कलेक्टर संजय कुमार (@dc_sanjay_jas) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही इस वीडियो के लिए कैप्शन पूछा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ताऊ उस पर चढ़े कैसे, जबकि दूसरे ने लिखा है- ब्रेक लगानी पड़ी तो ताऊ बैलेंस कैसे करेंगे, वहीं एक अन्य ने लिखा है- ताऊ इस पर से उतर के दिखाओ तो जानें. यह भी पढ़ें: Jugaad Viral Video: शख्स ने ऑटो रिक्शा को किया मॉडिफाई, जुगाड़ तकनीक से बना दिया लग्जरी कार
देखें वीडियो-
कैप्शन..?
— Sanjay Kumar, Dy. Collector (@dc_sanjay_jas) May 30, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर डबल डेकर साइकिल मजे से चला रहे हैं. इस साइकिल को चलाने के लिए अंकल काफी ऊंचाई पर बैठे हैं. अंकल सड़क पर मजे से इस डबल डेकर साइकिल को चलाकर अपना स्वैग दिखा रहे हैं, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही सोच रहा है कि अंकल आखिर इस साइकिल पर कैसे बैठे और कैसे नीचे उतरेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

