वायरल

गोल्फ कोर्स में डांस करते नजर आए दो सांप, कई लोगों ने पूछा- कहीं ये SEX तो नहीं कर रहे है

ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- '' गोल्फ कोर्स का कोना डांस फ्लोर बन गया. '' इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- '' वो संबंध बना रहे हैं. उनकी निजता का सम्मान करिए. '' एक यूजर ने कमेंट किया- '' जैसा कि ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि ये संबंध बना रहे हैं, ऐसा नहीं है. ये दोनों लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को जमीन पर गिराने की कोशिश कर रहे हैं. ''

गोल्फ कोर्स में डांस करते नजर आए दो सांप, कई लोगों ने  पूछा- कहीं ये SEX तो नहीं कर रहे है
गोल्फ कोर्स में डांस करते सांप (Photo Credits: @VarmaVasudha Twitter)

सोशल मीडिया पर गोल्फ कोर्स से दो सांपों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों डांस कर रहे हैं, लेकिन हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि आखिर दोनों कर क्या रहे हैं. वीडियो में दोनों गोल्फ कोर्स के कोने में मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वो संबंध बना रहे हैं तो किसी का कहना है कि वो लड़ रहे हैं. ज्यादातर लोगों का कहना है कि वो कोबरा हैं और वो लोग अक्सर ऐसा करते हैं.

ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- '' गोल्फ कोर्स का कोना डांस फ्लोर बन गया. '' इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- '' वो संबंध बना रहे हैं. उनकी निजता का सम्मान करिए. '' एक यूजर ने कमेंट किया- '' जैसा कि ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि ये संबंध बना रहे हैं, ऐसा नहीं है. ये दोनों लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को जमीन पर गिराने की कोशिश कर रहे हैं. ''

देखें वीडियो...

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7,200 बार देखा जा चुका है और इस पर 290 लाइक्स आ गए हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- '' इसे मैंने एक बार Nat Geo पर देखा था. जब कोबरा में क्षेत्र की लड़ाई होती है, तब वो ऐसा ही करते हैं. जो पहले दूसरे को जमीन पर गिरा देता है, जगह उसकी हो जाती है. इस तरह वो समस्या का हल कर रहते हैं. कभी नहीं सोचा था कि गोल्फ कोर्स पर ऐसा देखने मिलेगा. '' एक दूसरे यूजर ने लिखा- '' हो सकता है इस डांस को नागाबंधम कहा जाता है.'' कई लोगों ने लिखा कि दोनों सांप संबंध तो नहीं बना रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2020 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).