Viral Video: एक ही साइकिल पर दो छोटे बच्चों ने किया शानदार स्टंट, वीडियो देख लोग हुए हैरान, जमकर कर रहे तारीफ़
हमारे भारत देश में टैलेंट की कमी नहीं है. शहरों से लेकर गांवों तक में टैलेंटेड लोगों की भरमार है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें दो बच्चे साइकिल पर स्टंट दिखा रहे है.
Viral Video: हमारे भारत देश में टैलेंट की कमी नहीं है. शहरों से लेकर गांवों तक में टैलेंटेड लोगों की भरमार है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें दो बच्चे साइकिल पर स्टंट दिखा रहे है. दो बच्चे इतने अच्छे से स्टंट दिखा रहे है मानो दोनों ही प्रोफेशनल जिम्नास्टिक हो.
आप वीडियो में देख सकते है की एक साइकिल स्टैंड पर खड़ी है और एक बच्चा हैंडल में हाथों के बल पैर ऊपर करता है और दोनों पैरों को पीछे की तरफ मोड़ता है और वही दूसरी तरफ एक उससे छोटा बच्चा साइकिल की सीट पर सिर रखकर पैर ऊपर करता है. इतने खूबसूरती ये दोनों स्टंटकर रहे है,जिसको देखकर लोग भी हैरत में पड़ गए है. ये भी पढ़े :VIDEO: कभी नहीं देखा होगा ऐसा नाजारा! चीन की महिला डाइवर्स ने ओलंपिक में किया कमाल, वायरल वीडियो ने जीता दिल!
देखें वीडियो :
शाबाश बेटा 🫡👏 pic.twitter.com/m15kt45Gsa
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) August 1, 2024
इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ,' शाबास बेटा. जिसको अब तक 131.2K लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा है,' बहुत खूब, दुसरे ने लिखा है ,' कलाकार बच्चे , तीसरे ने लिखा है ,' ओलिंपिक इंडिया ,साईं, कोई तो देखो इन बच्चों को. हम खान टैलेंट ढूंढ रहे हैं और ये टैलेंट बर्बाद हो रहा है. इनको उठाओ और ट्रेन करो जिमनास्टिक्स के लिए. ऐसे हजारों बच्चे मिलेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

