भालू के सामने जमकर कसरत कर रहे थे दो लोग, तभी जानवर को आया गुस्सा और उसने किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)
जंगल में भालू के सामने जमकर कसरत करते दो लोगों का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में दो लोग भालू के सामने वर्कआउट करते दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर भालू को गुस्सा आ जाता है और वह भी कुछ ऐसा करने लगता है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. भालू भी दोनों को देखकर वर्कआउट करना शुरू कर देता है.
Bear Workout Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. वहीं कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिनमें लोग जानवरों से पंगा लेने से भी बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में जंगल में भालू (Bear) के सामने जमकर कसरत करते दो लोगों का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में दो लोग भालू के सामने वर्कआउट करते दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर भालू को गुस्सा आ जाता है और वह भी कुछ ऐसा करने लगता है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. भालू भी दोनों को देखकर वर्कआउट (Workout) करना शुरू कर देता है.
इस वीडियो को @platini954 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 29.2M व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 120.4K लोगों ने रीट्वीट किया है और 593.8K लाइक मिले हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ को पकड़कर वर्कआउट कर रहा है और दूसरा शख्स उसके पेट पर मुक्का मारकर बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: भालू की गोद में बैठकर लड़की ने की खूब मस्ती, उसका बेखौफ अंदाज देख लोग हुए हैरान
देखें वीडियो-
??? pic.twitter.com/u2o7fSf9xF
— Certified Vakabon (@platini954) March 4, 2022
जंगल में दोनों शख्स को वर्कआउट करते देख भालू को गुस्सा आ जाता है और वो भी उनके पीछे एक्सरसाइज करना शुरू कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शख्स को वर्कआउट करते देख भालू भी गुस्से में आ जाता है और वो पेड़ की टहनी को पकड़कर खतरनाक अंदाज में वर्कआउट करने लगता है. हालांकि इस वीडियो को किस जगह शूट किया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

