जापान: 32 लाख रूपये में नीलाम हुए खेती के नए सीजन के दो खरबूजे
जापान के युबरी शहर में शुक्रवार दो खरबूजे 50 लाख येन (करीब 32 लाख रुपये) में नीलाम हुए. कैंटालोप किस्म के इन खरबूजों की खासियत इनका नारंगी रंग का गूदा और शानदार मिठास है.
क्या आपने कभी सुना है कि किसी फल की नीलामी हुई है. वो भी 32 लाख रूपये में. फलों की यह नीलामी जापान में हुई है. जापान के युबरी (Yubari) शहर में शुक्रवार दो खरबूजे 50 लाख येन (करीब 32 लाख रुपये) में नीलाम हुए. कैंटालोप किस्म के इन खरबूजों की खासियत इनका नारंगी रंग का गूदा और शानदार मिठास है.
इन्हें सापोरो के थोक बाजार में नीलाम किया गया. देश में इस साल खेती के नए सीजन की यह पहली नीलामी थी.मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनी में इन खरबूजों को 29 मई तक रखा जाएगा.
जापान में यह समय खेती के नए सीजन के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. शानदार किस्म के खरबूजों की खरीदारी यहां किसी ट्राफी पाने से कम नहीं मानी जाती. खरबूजे के गोल आकार से भी उनकी कीमत बढ़ जाती है.
संबंधित खबरें
Japan: Hokkaido में लगभग $ 25,000 में नीलाम हुए दो प्रतिष्ठित युबारी खरबूजे
जापान में दो खरबूजों की नीलामी 5 मिलियन येन में हुई, बना रिकॉर्ड
Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई
Fact Check: क्या पीएम मोदी ने 'ग्रेटर इजरायल और अखंड भारत' पर दिया बयान? वायरल वीडियो निकला डीपफेक
\