वायरल

बीच सड़क पर रील बनाने के लिए दो लड़कियों ने कर डाली सारी हदें पार, Viral Video देख भड़क उठा लोगों का गुस्सा

दो लड़कियों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर डांस करते हुए वीडियो बना रही हैं और उनकी इस हरकत को देखने के लिए गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. लोग पलट-पलट कर इन लड़कियों को देखते जा रहे थे. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का गुस्सा भड़क उठा है.

बीच सड़क पर रील बनाने के लिए दो लड़कियों ने कर डाली सारी हदें पार, Viral Video देख भड़क उठा लोगों का गुस्सा
रील के लिए बीच सड़क पर डांस करती लड़कियां (Photo Credits: X)

Reel Making Viral Video: रील (Reel) बनाने की दीवानगी आजकल लोगों पर इस कदर हावी होती जा रही है कि लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो जाते हैं. एक तरफ जहां लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे हैं तो वहीं कई लोग अश्लीलता का रास्ता अपनाकर सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे वीडियोज की सोशल मीडिया पर भरमार देखने को मिलती है. इसी कड़ी में दो लड़कियों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर डांस (Dance) करते हुए वीडियो बना रही हैं और उनकी इस हरकत को देखने के लिए गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. लोग पलट-पलट कर इन लड़कियों को देखते जा रहे थे. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का गुस्सा भड़क उठा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला लुधियाना के ग्यासपुरा चौक का है, जहां ये दो लड़कियां बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाती नजर आईं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर तफ्तीश कर रही है और लड़कियों के पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है. यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए युवक ने की हद पार, जान को जोखिम में डालकर लेट गया रेलवे ट्रैक पर और फिर... (Watch Viral Video)

रील बनने के लिए लड़कियों ने सारी हदें कर दी पार

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक लड़की छोटे कपड़ों में तो दूसरी सलवार सूट में बीच सड़क पर सारी हदें पार करते हुए डांस करके रील बना रही हैं. लाइक और व्यूज बटोरने के इरादे से ये दोनों लड़कियां सबकुछ भूलकर बस बीच सड़क पर डांस करने में मशगूल हैं. वहां से गुजर रही गाड़ियों को धीमी करके लोग उनके इस डांस को देखने लगे, लेकिन उस रास्ते से जाने वाले कई लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लड़कियों की इस हरकत को देख कई लोग भड़क उठे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).