वायरल

बुढ़ापे में दिखी बचपन की झलक, कैरम खेलते समय बच्चों की तरह आपस में लड़ पड़े दो बुजुर्ग (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी दो बुजुर्गों को आपस में छोटी सी बात को लेकर लड़ते हुए देखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुढ़ापे में आपको बचपन की झलक दिखाई देगी, क्योंकि कैरम खेलते समय दो बुजुर्ग अचानक से बच्चों की तरह आपस में लड़ पड़ते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि बचपन तो पचपन में भी होता है.

बुढ़ापे में दिखी बचपन की झलक, कैरम खेलते समय बच्चों की तरह आपस में लड़ पड़े दो बुजुर्ग (Watch Viral Video)
कैरम खेलते समय लड़ पड़े दो बुजुर्ग (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: खेल-कूद के दौरान बच्चों में अक्सर हार और जीत को लेकर लड़ाइयां हो जाती हैं. कई बार तो बच्चों की लड़ाई में बड़ों को दखल देना पड़ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी दो बुजुर्गों (Elderly Man) को आपस में छोटी सी बात को लेकर लड़ते हुए देखा है? यकीनन ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बुढ़ापे में आपको बचपन की झलक दिखाई देगी, क्योंकि कैरम (Carrom) खेलते समय दो बुजुर्ग अचानक से बच्चों की तरह आपस में लड़ पड़ते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि बचपन तो पचपन में भी होता है.

इस वीडियो को @Shobhana111 नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- कहते हैं… बचपन और पचपन एक से होते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 12.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 376 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और इस वीडियो को अब तक 1,607 लाइक्स मिले हैं. यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से खिलाई पुरी-सब्जी, दयालू स्वभाव ने छुआ नेटिज़न्स का दिल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग कैरम खेल रहे हैं और अचानक खेलते समय वो आपस में झगड़ पड़ते हैं. जिसमें एक बुजुर्ग दूसरे बुजुर्ग को पीट देते हैं, जिससे उनकी घड़ी टूट जाती है. कैरम खेलते समय चारपाई पर बैठे बुजुर्ग को गुस्सा आ जाता है, क्योंकि नीचे बैठे बुजुर्ग कैरम की सारी गोटियों को अपने हाथों से बिखेर देते हैं. उनकी इस हरकत को देख चारपाई पर बैठे बुजुर्ग उन्हें पीट देते हैं, लेकिन इस दौरान उनकी घड़ी टूट जाती है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).