वायरल

Viral Video: छोटी सी बात पर हाथापाई करने लगी दो बिल्लियां, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

दो बल्लियों का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी सी बात पर दो बिल्लियां हाथापाई पर उतर आती हैं और जमकर एक-दूसरे पर घूसे बरसाने लगती हैं. बिल्लियों की लड़ाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

Viral Video: छोटी सी बात पर हाथापाई करने लगी दो बिल्लियां, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
दो बिल्लियों की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Cats Fight Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होने वाले जानवरों के वीडियो में कई हैरान करने वाले होते हैं तो कई चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं. खासकर, क्यूट जानवरों की हरकतों को देखना लोग काफी पसंद करते हैं और ऐसे वीडियो पर खूब प्यार भी लुटाते हैं. ये जानवर जहां इंसानों के साथ खासा लगाव रखते हैं तो उनकी क्यूट हरकतें भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं. इसी कड़ी में दो बल्लियों (Cats) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी सी बात पर दो बिल्लियां हाथापाई (Cats Fight) पर उतर आती हैं और जमकर एक-दूसरे पर घूसे बरसाने लगती हैं. बिल्लियों की लड़ाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thearthlocus नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 256,113 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- अगर मैं बिल्ली होती तो, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये लड़ाई का समय है. यह भी पढ़ें: इस बिल्ली की आंखों का रंग देख उड़े लोगों के होश, वायरल वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में दो बिल्लियां नजर आ रही हैं. इसमे देखा जा सकता है कि एक बिल्ली अपने खाने के पास खड़ी है, तभी दूसरी बिल्ली वहां पहुंचती है और पीछे से हाथ लगाने लगती है. यह देखकर पहली बिल्ली को गुस्सा आता है और वो पीछे पलटकर दूसरी बिल्ली पर हमला कर देती है. देखते ही देखते दोनों बिल्लियों के बीच हाथापाई होने लगती है. बिल्लियों के बीच यह बवाल कुछ देर तक चलता है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).