वायरल

इस बिल्ली की आंखों का रंग देख उड़े लोगों के होश, वायरल वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक अनोखी बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी दोनों आंखों का रंग एक-दूसरे से बिल्कुल भी अलग है. बिल्ली अपने आंखों के रंग के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है और उसे देखकर लोगों का सिर चकरा रहा है कि आखिर उसकी दोनों आंखों रंग एक-दूसरे से कैसे अलग हो सकता है.

इस बिल्ली की आंखों का रंग देख उड़े लोगों के होश, वायरल वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
बिल्ली की आंखों का रंग देख हैरान हुए लोग (Photo Credits: Twitter)

Cat Viral Video: रात के अंधेरे में बिल्ली (Cat) की आंखें इस तरह चमकती है, जिसे देखकर कोई भी चौंक सकता सकता है. अगर किसी को रात के सन्नाटे में बिल्ली की चमचमाती आंखें नजर आ जाए तो डर के मारे उसका बुरा हला हो सकता है, लेकिन दिन के अंधेरे में भी क्या किसी की निगाहें बिल्ली की आंखों पर ठहर सकती है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अनोखी बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसकी दोनों आंखों का रंग एक-दूसरे से बिल्कुल भी अलग है. बिल्ली अपने आंखों के रंग के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है और उसे देखकर लोगों का सिर चकरा रहा है कि आखिर उसकी दोनों आंखों रंग एक-दूसरे से कैसे अलग हो सकता है.

वीडियो को योग नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 131.4k व्यूज मिल चुके हैं. एक तरफ जहां लोग उसकी आंखें देखकर हैरान हैं तो वहीं कई लोगों ने उसकी आंखों की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा है- ये बहुत सुंदर आंखें है, जबकि एक यूजर ने उसकी आंखों को बेहद दिलचस्प बताया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: टीवी पर गिद्ध को अपनी ओर उड़ता देख डरकर भागी बिल्ली, देखें मजेदार वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में एक बिल्ली नजर आ रही है, जिसे देखकर एक पल के लिए सबकी निगाहें उस पर थम जाती हैं. पहले बिल्ली अपनी एक आंख दिखाती है, फिर जब उसकी दूसरी आंख दिखाई देती है तो नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. दरअसल, बिल्ली की एक आंख हरे रंग की है तो दूसरी नीले रंग की. बिल्ली की आंखों के अलग-अलग रंगों को देखकर तो ऐसा ही लगता है जैसे किसी ने उसकी आंखों में रंगों वाले लेंस फिट करा दिए हों. एक ही बिल्ली के आंखों का अलग-अलग रंग लोगों को हैरान कर रह हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).