स्केटबोर्ड पर सवार होकर कछुए ने बढ़ाई अपनी स्पीड, बिल्ली के साथ रेस लगाकर लगा खेलने (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ स्केटबोर्ड पर सवार होकर अपनी स्पीड बढ़ा लेता है और बिल्ली मौसी के साथ रेस लगाकर खेलने लगता है. बिल्ली और कछुए का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
Turtle and Cat Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो जहां लोगों को रोमांचित करते हैं तो वहीं पालतू जानवरों (Pet Animals) से जुड़े वीडियो लोगों को खूब हंसाते-गुदगुदाते हैं. यही वजह है कि कुत्ते, बिल्ली और अन्य पालतू जानवरों से जुड़े वीडियोज देखना लोग काफी पसंद करते हैं. जानवरों की अटखेलियों को देखकर लोगों का दिन बन जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कछुआ (Turtle) स्केटबोर्ड पर सवार होकर अपनी स्पीड बढ़ा लेता है और बिल्ली (Cat) मौसी के साथ रेस लगाकर खेलने लगता है. बिल्ली और कछुए का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब तक हमारे पास स्केटबोर्ड नहीं था, तब तक हमें नहीं पता था कि कछुए कितने मिलनसार और चंचल होते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 889k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मिनी स्केटबोर्ड पर मजे से स्केटिंग करता दिखा कछुआ, उसकी कलाबाजी देख हैरान हुई बिल्ली
स्केटबोर्ड पर सवार होकर बिल्ली के साथ खेलता कछुआ
We never knew how social and playful turtles were until we have them a skateboard. pic.twitter.com/60mZbbFF14
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 12, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कछुआ स्केटबोर्ड पर सवार है, जिससे उसकी स्पीड काफी बढ़ गई है और वो बिल्ली के साथ रेस लगाने लगता है. स्केडबोर्ड पर सवार कछुआ बिल्ली के साथ खेलता है, लेकिन बिल्ली जब उसे नजरअंदाज करते हुए आगे निकल जाती है तो कछुआ फुल स्पीड में बिल्ली के पीछे जाने लगता है. बिल्ली के साथ कछुए की यह अटखेलियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

