देश

VIDEO: यूपी के कन्नौज में ट्यूशन टीचर की बर्बरता, मासूम बच्ची को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्यूशन टीचर मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है.

VIDEO: यूपी के कन्नौज में ट्यूशन टीचर की बर्बरता, मासूम बच्ची को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Photo- X/@AjayDwi65357304

Kannauj Shocker: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्यूशन टीचर मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची पिटाई से बचने के लिए तख्त के नीचे छिप जाची है, लेकिन टीचर ने एक अन्य बच्चे को आदेश देकर बच्ची की टांगे पकड़कर खिंचवाया और उसे बाहर निकालकर फिर पीटना शुरू कर दिया. बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन निर्दयी टीचर को कोई फर्क नहीं पड़ा.

बताया जा रहा है कि यह घटना जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के खड़नी कस्बे की है. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी  ट्यूशन टीचर ज्ञानेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढें: VIDEO: कन्नौज में दर्दनाक हादसा! मेले में झुला झूलते हुए 13 साल की लड़की के बाल पाइप में फंसे, चमड़ी के साथ बाल उखड़े, देखनेवालों का दहल गया दिल

यूपी के कन्नौज में ट्यूशन टीचर की बर्बरता (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने घटना की निंदा की और बच्चों के साथ ऐसे बर्ताव को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की. फिलहाल, कन्नौज पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस तरह की बर्बरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).