जिराफ ने निभाई दोस्ती! तेजी से आगे बढ़ने में की नन्हे कछुए की मदद, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिराफ अपनी दोस्ती निभाते हुए तेजी से आगे चलने में कछुए की मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है. कछुए के लिए जिराफ की दोस्ती की यह भावना लोगों के दिलों को जीत रही है.
Viral Video: जंगल में रहने वाले जानवरों (Animals) के बीच कभी दोस्ती तो कभी दुश्मनी देखने को मिलती है. खासकर, विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच दोस्ती होना काफी मुश्किल होता है, लेकिन कई बार दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच गहरी दोस्ती भी देखने को मिलती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जिराफ (Giraffe) अपनी दोस्ती निभाते हुए तेजी से आगे चलने में कछुए (Turtle) की मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है. कछुए के लिए जिराफ की दोस्ती की यह भावना लोगों के दिलों को जीत रही है और इस वीडियो को देख आपका भी दिन बन जाएगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्म के बाद पहली बार चलने की कोशिश करता दिखा नन्हा जिराफ, मनमोहक वीडियो देख आप भी कहेंगे- सो क्यूट
इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिराफ एक छोटे दोस्त को तेजी से आगे बढ़ने में मदद करता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 10.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था बच्चा, अगले ही पल जानवर ने कर दी ऐसी हरकत… (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Giraffe helps a little friend go faster..🐢🦒😅 pic.twitter.com/MVffVoau0B
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) February 2, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ जिराफ नजर आ रहे हैं और उनके पास एक नन्हा कछुआ भी दिखाई दे रहा है. कछुआ उनके पास से धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ता है, लेकिन एक जिराफ अच्छे दोस्त की तरह तेजी से आगे बढ़ने में उसकी मदद करता है. वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह जिराफ झुककर अपने मुंह की मदद से कछुए को आगे बढ़ाता है. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

