वायरल

रिक्शे में बैठे कपल को कवर करने के लिए रिक्शेवाले ने चारों ओर से लगाया पर्दा, लेकिन तभी हो गया कांड... (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल रिक्शा में बैठता है और उन्हें कवर करने के लिए रिक्शावाला रिक्शे के चारों तरफ से पर्दा लगाता है, वो जैसे ही रिक्शा चलाने वाला होता है, तभी कांड हो जाता है.

रिक्शे में बैठे कपल को कवर करने के लिए रिक्शेवाले ने चारों ओर से लगाया पर्दा, लेकिन तभी हो गया कांड... (Watch Viral Video)
रिक्शा में कपल के साथ हो गया कांड (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कब, क्या देखने को मिल जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. आए दिन इंटरनेट पर तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें से कई वीडियो देखकर हैरानी होती है, कुछ वीडियो से हमें सीख मिलती है, जबकि कुछ वीडियो देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देख हम हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कपल (Couple) रिक्शा (Rickshaw)में बैठता है और उन्हें कवर करने के लिए रिक्शावाला रिक्शे के चारों तरफ से पर्दा लगाता है, वो जैसे ही रिक्शा चलाने वाला होता है, तभी कांड हो जाता है. इस वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर angel_nazima नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि वो ठहाके लगाकर हंसने पर भी मजबूर हो रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- मुझे जबरदस्ती हंसाया जा रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा मौन व्रत है आज का लेकिन जबरदस्ती हंसाया जा रहा है. यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार स्कूटी समेत मेडिकल स्टोर में घुस गई पापा की परी, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

रिक्शा में बैठे कपल के साथ हो गया कांड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nazima Khatun (@angel_nazima)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिक्शा खड़ी है, जिसमें एक कपल बैठता है. इसके बाद रिक्शावाला चारों ओर से रिक्शे को पर्दे से ढंकने लगता है. जैसे ही वो पर्दा लगा रहा होता है, वैसे ही अचानक से रिक्शा पीछे की तरफ बुरी तरह से पलट जाती है, जिसके साथ रिक्शे में बैठा कपल भी पीछे की ओर पलट जाता है. इस नजारे को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).