तेज रफ्तार स्कूटी समेत मेडिकल स्टोर में घुस गई पापा की परी, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर पापा की परी का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी पर सवार होकर सीधे मेडिकल स्टोर के अंदर जा पहुंचती है और वहां खड़े लोगों पर स्कूटी चढ़ा देती है.
Papa ki Pari Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले तमाम वीडियोज को स्क्रॉल करते हुए कई बार ऐसे वीडियो पर हमारी नजर पड़ जाती है, जिसे देख हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. खासकर, पापा की परियों से जुड़े फनी वीडियोज देखकर लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. पापा की परी (Papa ki Pari) जब स्कूटी या साइकिल लेकर सड़क पर उतरती है तो कोई न कोई कांड जरूर करती है. इस बीच सोशल मीडिया पर पापा की परी का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी पर सवार होकर सीधे मेडिकल स्टोर (Medical Store) के अंदर जा पहुंचती है और वहां खड़े लोगों पर स्कूटी चढ़ा देती है.
इस वीडियो को @Cute_girl__29 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 55.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- सारी गलती मेडिकल वालों की है, सड़क के किनारे मेडिकल बनाओगे तो यही होगा. वहीं एक अन्य ने लिखा है- वो पापा की परी है, उसे कोई कुछ नहीं बोलेगा. यह भी पढ़ें: पापा की परी ने किया गजब का कारनामा, बाइक ऐसे चलाई कि सहेलियों संग सीधे नाले में जा गिरी (Watch Viral Video)
स्कूटी समेत मेडिकल स्टोर में घुसी पापा की परी
जब तुमको पता है कि सामने से दीदी आ रही
है तो सामने मेडिकल खोलना जरूरी था 🛵👧 pic.twitter.com/eEDgH6zMll
— ❣⍣Cute࿐ɢɪʀʟ 💔🥀 (@Cute_girl__29) June 12, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की स्कूटी लेकर मेडिकल स्टोर में घुस जाती है. आप देख सकते हैं कि एक मेडिकल स्टोर के काउंटर पर लोग खड़े हैं और एक लड़की लोगों को दवा दे रही है, तभी अचानक से स्कूटी सवार एक लड़की मेडिकल स्टोर का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर घुस जाती है और वहां खड़े लोगों को रौंद देती है. इसके बाद लड़की भी स्कूटी से नीचे गिर जाती है और मेडिकल स्टोर की कई चीजों को नुकसान पहुंचता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

