देश

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने संसद के बाहर दिया पोज, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ा

बता दें कि संसद के बाहर एक्ट्रेस का इस तरह पोज देना ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया है. जिसके बाद यूजर्स ने एक्ट्रेसेस को ट्रोल करना शुरू कर द‍िया.

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने संसद के बाहर दिया पोज, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ा
नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने संसद के बाहर दिया पोज (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली.  17वीं लोकसभा में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल से चुनाव जीतने वाली बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) और नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का नाम चर्चा में है. बताना चाहते है कि दोनों एक्ट्रेसस पश्चिम बंगाल (West Bengal) के तृणमूल कांग्रेस (TMC) से एमपी चुनी गई हैं. बताना चाहते है कि मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) ने जादवपुर सीट से जीत दर्ज की है वहीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने बशीरहाट की सीट पर जीत हासिल की है. मिमी (Mimi Chakraborty) और नुसरत (Nusrat Jahan) ने पहले ही दिन पार्लियामेंट के सामने पोज़ करते हुए फोटो क्लिक कराकर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की थीं. जैसे ही उन्होंने फोटो शेयर की उनके पोस्ट पर कमेंट आने लग गए.

नुसरत (Nusrat Jahan) जहां ने लिखा- एक नई शुरूआत. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और मेरे बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का शुक्रिया मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए. यह भी पढ़े-नुसरत जहां की शादी की अटकलें तेज, लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची  

बता दें कि संसद के बाहर एक्ट्रेस का इस तरह पोज देना ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया है. जिसके बाद यूजर्स ने एक्ट्रेसेस को ट्रोल करना शुरू कर द‍िया.

1-

2-

3-

4-

5-

6-

कई यूजर्स ने ल‍िखा, "ये संसद है कोई फैशन शो नहीं." एक यूजर ने ल‍िखा, "यहां भी खड़े होकर क्या ट‍िक टॉक बना रही हो."

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).