वायरल

Viral Video: पानी से भरे तालाब में शावकों के साथ मस्ती करती दिखी बाघिन, रणथंभौर की रानी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल

राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघिन रिद्धि अपने शावकों के साथ पानी से भरे तालाब में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है.

Viral Video: पानी से भरे तालाब में शावकों के साथ मस्ती करती दिखी बाघिन, रणथंभौर की रानी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल
शावक के साथ मस्ती करती बाघिन (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद भी करते हैं. जंगली जानवरों की लड़ाई वाले वीडियोज जहां लोगों को हैरत में डाल देते हैं तो वहीं उनकी अटखेलियां देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान (Ranthambore National Park) से मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघिन रिद्धि (Tigress Riddhi) अपने शावकों के साथ पानी से भरे तालाब में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है. इस खूबसूरत लम्हे को अधिकारियों द्वारा ranthambhorepark नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फैमिली स्प्लैश टाइम, बाघिन रिद्धि और शावक पानी के गड्ढे में ठंडक महसूस कर रहे हैं.

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं. आपको बता दें कि बाघिन रिद्धि को लोकप्रिय रूप से रणथंभौर की रानी के तौर पर जाना जाता है, उसकी उम्र लगभग पांच साल है. वर्तमान में रिद्धि पदम तालाब, राजबाग तालाब और मलिक तालाब को कवर करते हुए जोन 3-4 में रहती है. यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को देख उस पर हमला करने के लिए बाघिन ने मारा झपट्टा, अगले ही पल जो हुआ... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघिन अपने शावक के साथ पानी से भरे तालाब में फुर्सत के पल बिता रही है. पानी में कुछ देर तक मस्ती करने के बाद दोनों बाहर चले जाते हैं, जिसके बाद दो और शावक भी उनके साथ मिल जाते हैं. बाघिन और शावकों का यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों को खासा पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).