वायरल

तीन बाघ शावकों को छोड़कर चली गई बाघिन, फीमेल गोल्डन रिट्रीवर बनी उन बच्चों की मां (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल गोल्डन रिट्रीवर डॉग तीन बाघ शावकों की मां बनकर उनकी अच्छे से परवरिश करती दिख रही है. फीमेल डॉग को अपनी मां मानकर ये बाघ शावक उसके साथ बेहद खुश भी दिखाई दे रहे हैं.

तीन बाघ शावकों को छोड़कर चली गई बाघिन, फीमेल गोल्डन रिट्रीवर बनी उन बच्चों की मां (Watch Viral Video)
तीन शावकों की मां बनीं फीमेल डॉग (Photo Credits: X)

Viral Video: एक मां अपनी संतान को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है और जब कभी उस पर कोई आंच आती है तो उसकी सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी भी लगाने को तैयार रहती है. हालांकि कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जिनकी मां उन्हें छोड़कर चली जाती है, जिसके बाद कोई और उन्हें मां की तरह प्यार देता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फीमेल गोल्डन रिट्रीवर डॉग (Golden Retriever Dog) तीन बाघ शावकों (Tiger Cubs) की मां बनकर उनकी अच्छे से परवरिश करती दिख रही है. फीमेल डॉग को अपनी मां मानकर ये बाघ शावक उसके साथ बेहद खुश भी दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इसाबेला, गोल्डन रिट्रीवर जो कैनसस के सफारी जूलॉजिकल पार्क में तीन बाघ शावकों की मां बनी. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: जब नन्हे बच्चे से पहली बार मिली बिल्ली, कभी निहारकर तो कभी किस करके मासूम पर लुटाया प्यार (Watch Viral Video)

फीमेल गोल्डन रिट्रीवर बनी तीन बाघ शावकों की मां

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह फीमेल डॉग तीन बाघ शावकों की मां बनकर उनकी देखभाल कर रही है. बताया जा रहा है कि मां बाघिन ने इन बच्चों को छोड़ दिया था, जिसके बाद फीमेल डॉग मां की तरह उनकी परवरिश कर रही है और ये बच्चे भी उसके साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).