पानी में फेंकी गई प्लास्टिक की बोतल को उठाता दिखा बाघ, Viral Video में है इंसानों के लिए एक बड़ी सीख
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे इंसानों को भी सीख लेनी चाहिए. दरअसल, जंगल में बाघ सफाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, वो पानी में गिरी प्लास्टिक की बोतल को अपने मुंह से उठाकर सफाई कर रहा है, जिसे देखकर हम इंसानों को भी सीख लेनी चाहिए.
Viral Video: पर्यावरण (Environment) को साफ रखने और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अक्सर स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं, बावजूद इसके लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते हैं. पब्लिक प्लेस हो या फिर अपने आसपास की जगह लोग कचरा फेंककर वहां से चलते बनते हैं. यहां तक कि जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान लोग जंगल में भी गंदगी फैलाने से पीछे नहीं हटते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिससे इंसानों को भी सीख लेनी चाहिए. दरअसल, जंगल में बाघ (Tiger) सफाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, वो पानी में गिरी प्लास्टिक की बोतल (Plastic Bottle) को अपने मुंह से उठाकर सफाई कर रहा है, जिसे देखकर हम इंसानों को भी सीख लेनी चाहिए.
इस वीडियो को @susantananda3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जंगली (अ)सभ्यों का कचरा क्यों साफ करें, कृपया जंगल में प्लास्टिक और स्टायरोफोम ले जाना बंद करें. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सही में हम इंसान नहीं सुधरना चाहते, कितनी बार प्लास्टिक के इस्तेमाल को नकारने की सूचना की जाती है, कम से कम जंगल को तो बख्श दो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इंसान को सीखना चाहिए जानवरों से... यह भी पढ़ें: जंगल सफारी के दौरान मजे से फोटोग्राफी कर रहे थे टूरिस्ट, अचानक सामने आ गया खूंखार बाघ और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Why should the wild clean the garbage of the (un)civilised 😞😞
Please stop carrying plastics & styrofoams into the wilderness🙏
(Credit it the clip) pic.twitter.com/fSTekEYe5f
— Susanta Nanda (@susantananda3) February 14, 2024
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ पानी में गिरी प्लास्टिक की बोतल को अपने मुंह से उठाता है और उसे लेकर वहां से जाता हुआ दिखाई दे रहा है, ताकि वो उसे किसी दूसरे स्थान पर फेंक सके. टाइगर को पानी से बोतल उठाते देख ऐसा ही लगता है, जैसे कि वो इंसानों द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ कर रहा है और हमें इस बेजुबान जानवर से सीख लेनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

