वायरल

Viral Video: खरगोश से भी तेज दौड़ने वाले इस कछुए का कारनामा उड़ा रहा है सबके होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक खरगोश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कछुआ काफी तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, उसके कारनामे को देखकर लोग अपने होश खो रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर योग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

Viral Video: खरगोश से भी तेज दौड़ने वाले इस कछुए का कारनामा उड़ा रहा है सबके होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
तेज रफ्तार में दौड़ने वाला कछुआ (Photo Credits: Twitter)

Turtle Viral Video: कछुए (Turtle) और खरगोश (Rabbit) की कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि किस तरह से कछुआ धीमी चाल के बावजूद खरगोश को हरा देता है, लेकिन क्या आपने खरगोश से भी तेज रफ्तार में दौड़ते कछुए (Turtle Running Fast) को देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक खरगोश का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में एक कछुआ काफी तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, उसके कारनामे को देखकर लोग अपने होश खो रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर योग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- स्पीडी टर्टल... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5M व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है.

तेजी से दौड़ते कछुए को देखकर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है- कछुए जैसी चाल, एक पुरानी कहावत थी, जिसका इस वीडियो के साथ अंत हो गया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- शायद जमीन गर्म है, जबकि एक यूजर ने कमेंट किया है कि इस तरह कछुए को भागते हुए मैंने पहली बार देखा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: समुद्री कछुए और टाइगर शार्क के बीच हुआ जबरदस्त घमासान, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो को देखकर एक पल के लिए तो किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल लग सकता है. इसमें देखा जा सकता है कि एक कछुआ बहुत तेजी से भाग रहा है. कछुआ पहले तो धीमी रफ्तार से भागता है, फिर जैसे ही वो ब्रिज पर पहुंचता है, उसकी चाल तेज हो जाती है और वो दौड़ने लगता है. दौड़ते हुए इस कछुए के हैरतअंगेज कारनामे को देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).