Viral Video: समुद्री कछुए और टाइगर शार्क के बीच हुआ जबरदस्त घमासान, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर के बीचों-बीच एक समुद्री कछुए और टाइगर शार्क के बीच जबरदस्त घमासान हो रहा है. इस नजारे को हाल ही में निंगलू के तट पर एक फोटोग्राफर ने कैद किया है. इस लड़ाई में कछुआ खूंखार शार्क से बचने के लिए काफी जद्दोजहद करता है.
Viral Video: जंगल के जीवन की तरह समंदर का जीवन भी इंसानों की दुनिया से बिल्कुल अलग है. समंदर की गहराई में भी कई प्रजाति के जीव पाए जाते हैं, इनमें भी कई खुद को जीवित रखने के लिए दूसरे जीवों का शिकार करते हैं. समुद्री जीवों से जुड़े कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर के बीचों-बीच एक समुद्री कछुए (Sea Turtle) और टाइगर शार्क (Tiger Shark) के बीच जबरदस्त घमासान हो रहा है. इस नजारे को हाल ही में निंगलू के तट पर एक फोटोग्राफर ने कैद किया है. इस लड़ाई में कछुआ खूंखार शार्क से बचने के लिए काफी जद्दोजहद करता है. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप भी यकीनन दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. समुद्री कछुए और टाइगर शार्क के बीच की इस लड़ाई को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित एक फोटोग्राफर डेक्कन डीहास ने कैद किया है. इस वीडियो के बारे में कहा गया है कि चिंता मत करो, कछुआ किनारे पर पहुंचने में कामयाब रहा और बच गया. यह भी पढ़ें: Scary Video: आंख पर पट्टी बांधकर मगरमच्छ के बीच स्टंट करते हुए शख्स का डरावना क्लिप वायरल, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि समंदर के बीचों-बीच एक समुद्री कछुए और टाइगर शार्क के बीच लड़ाई हो रही है. दोनों के बीच जबरदस्त घमासान हो रहा है, लेकिन दोनों में से कोई भी हार मारने को तैयार नहीं है. लड़ाई के दौरान कछुआ कई बार पलटता है, ताकि सुनिश्चित हो सके कि शार्क के जबड़े में केवल उसका सुरक्षात्मक खोल ही आ सके. हालांकि कछुआ हार नहीं मानता है और फ्लिप मारकर उसके जबड़े से छूट जाता है. कछुआ अपनी चतुराई से खुद को शार्क के कब्जे से मुक्त कराने में कामयाब हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

