वायरल

प्यार में धोखा खाने वाले शख्स ने अनोखे अंदाज में लिया बदला, सड़कों पर लगवाई गर्लफ्रेंड की होर्डिंग, लिखा ये मैसेज

प्यार में नोक-झोक तकरार तो होती ही रहती है. कभी कभी ये नोक-झोक बड़े झगड़े का रूप ले लेती है और बात ब्रेकअप तक पहुंच जाती है. ब्रेकअप बहुत ही तकलीफ भरा होता है. इसकी तकलीफ से कौन कब क्या कर गुजरे कुछ कह नहीं सकते हैं...

प्यार में धोखा खाने वाले शख्स ने अनोखे अंदाज में लिया बदला, सड़कों पर लगवाई गर्लफ्रेंड की होर्डिंग, लिखा ये मैसेज
बॉयफ्रेंड ने लिया गर्लफ्रेंड से धोखे का बदला, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter

प्यार में नोक-झोक तकरार तो होती ही रहती है. कभी कभी ये नोक-झोक बड़े झगड़े का रूप ले लेती  है और बात ब्रेकअप तक पहुंच जाती है. ब्रेकअप बहुत ही तकलीफ भरा होता है. इसकी तकलीफ से कौन कब क्या कर गुजरे कुछ कह नहीं सकते हैं. इंडोनेशिया के एक शख्स को उसकी प्रेमिका ने धोखा दे दिया और उसे प्रेमिका का धोखा बर्दाश्त नही हो पाया. जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से अलग ही अंदाज में बदला लिया. शख्स ने सड़कों के होर्डिंग्स भाड़े पर खरीद लिए और उन पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो के साथ मैसेज लिखा. बॉयफ्रेंड ने मैसेज में लिखा,'तुमने मेरा दिल तोड़ा, तुमने मुझे धोखा दिया, मैं तुमसे ब्रेक-अप करना चाहता हूं.

इस होर्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का सड़क पर लड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में गर्लफ्रेंड काफी परेशान दिखाई दे रही है और बॉयफ्रेंड से बहस कर रही है. इस वीडियो को कई लोग पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं. बहुत से लोगों ने लड़की से बदला लेने के तरीके को गलत ठहराया है तो कई लोगों ने सही.

यह भी पढ़ें: यहां केवल 10 रुपये में मिलती है मॉडल जैसी Girl Friend

सोशल मीडिया के जमाने में प्यार में धोखा खाए लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका से बदला लेने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन इंडोनेशिया के इस शख्स ने अनोखे अंदाज में बदला लेकर सबको हैरान कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).