वायरल

Viral Video: कुकीज के लिए रोज बस ड्राइवर का इंतजार करता है यह कुत्ता, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता सड़क पर बस ड्राइवर का इंतजार करता है, ताकि से खाने के लिए कुकीज मिल सके.

Viral Video: कुकीज के लिए रोज बस ड्राइवर का इंतजार करता है यह कुत्ता, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
बस ड्राइवर का इंतजार करता कुत्ता (Photo Credits: X)

Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों से जुड़े मजेदार और रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद कभी हैरानी होती है तो कभी दिल को सुकून मिलता है. शिकार से जुड़े जंगली जानवरों (Wild Animals) के वीडियो जहां हैरान करने वाले होते हैं तो वहीं पालतू जानवरों से जुड़े वीडियो दिल जीत लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) सड़क पर बस ड्राइवर (Bus Driver) का इंतजार करता है, ताकि से खाने के लिए कुकीज मिल सके. जब बस ड्राइवर आता है तो कुत्ता उसके पास पहुंच जाता है और कुकीज लेकर फिर से बस से नीचे उतर जाता है.

इस वीडियो को @_B____S नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह आवारा कुत्ता हर दिन इंतजार करता है कि बस वाला उसे कुकी दे. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 126k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Dogs Meet Robot Dog: कुत्तों की मुलाकात हुई रोबोट से, उसके बाद जो हुआ देखें वीडियो

कुकीज के लिए बस ड्राइवर का इंतजार करता कुत्ता

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सड़क पर बैठकर बस का इंतजार करता है, जैसे ही बस पास आती है कुत्ता दौड़कर उसकी तरफ जाता है. बस ड्राइवर बस को रोकता है तो कुत्ता उसके अंदर दाखिल होता है और बस ड्राइवर से कुकीज लेकर वो नीचे उतर जाता है. बताया जा रहा है कि यह कुत्ता रोजाना कुकीज के लिए बस ड्राइवर का ऐसे ही इंतजार करता है. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).