Video: महिला ने ऐसे पकड़ा सांप, मानो जैसे कोई रस्सी हो, हिम्मत देखकर लोग कर रहे है जमकर तारीफ़
हमें कभी अगर दूर से भी सांप दिख जाएं तो हम घबरा जाते है, हमारी जान सुख जाती है, लेकिन एक महिला को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उसकी हिम्मत को सलाम कर रहे है.
Video : हमें कभी अगर दूर से भी सांप दिख जाएं तो हम घबरा जाते है, हमारी जान सुख जाती है, लेकिन एक महिला को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उसकी हिम्मत को सलाम कर रहे है. अभी मानसून का समय है, जिसके कारण सांपो के बिलों में पानी घुस जाता है और वो अपने बिलों से बाहर निकलते है और किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में लोगों के घरों में घुस जाते है.
सांप तो अपनी सुरक्षा के लिए घर में घुस जाते है, लेकिन अगर हमें सांप घर में दिखाई दे तो हम डर जाते है, कभी-कभी गलती से सांप इंसानों को काट भी लेता है, लेकिन एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जिसमें महिला एक ऑफिस में घुसकर आसानी से एक बड़े सांप को पकड़ लेती है और एक बड़े से थैले में डाल देती है, बिंदास बातें करते-करते ये महिला सांप को पकड़ लेती है और ऑफिस के दुसरे लोग दूर खड़े होकर इसे देख रहे होते है. जिस तरह से महिला ने सांप को आसानी से पकड़ लिया है, ऐसा प्रतीत होता है महिला सर्प मित्र है और उन्हें सांप ऑफिस में दिखने के बाद बुलाया गया है. ये भी पढ़े :Bihar: सांप को चूम रहा है शख्स, महिला ने कंधे पर लटकाया सांप, बिहार के समस्तीपुर के सांपों के मेले का वीडियो वायरल-Video
देखें वीडियो :
I first thought she’s here to fix the HDMI cable that might have come loose 😭😭 pic.twitter.com/U3vt3o53R2
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) July 27, 2024
इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @moronhumor नाम के हैंडल से इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2.9M लोग देख चुके है. इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा है , ये असली हीरोइन है, हीरो से बेहतर, दुसरे ने लिखा है ,' ये बहुत ही शांत है, तीसरे ने लिखा है ,' ये महिला काफी बहादुर है, एक ने लिखा है , सांप पकड़ने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. इस विडियो पर 900 से ज्यादा कमेंट आएं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

