Viral Video: एक्सीडेंट के रोजाना कई मामले सामने आते है. कई एक्सीडेंट लोगों की गलती के कारण होते है तो वही कई बार एक्सीडेंट के समय ऐसा कुछ हो जाता है की एक्सीडेंट होने पहले ही कुछ लोग इसे रोक देते है. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला की बहादुरी की काफी तारीफे हो रही है.
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है की एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा होता है और वो अपने-आप ही चलने लगता है, इसके बाद वहां एक महिला और ट्रक के पीछे दो पुरुष खड़े होते है, वो दोनों ट्रक को रोकने के लिए पीछे से उसे खींचते है, लेकिन ट्रक नहीं रुकता और आगे सड़क की तरफ जा रहा होता है. ये भी पढ़े :Youtuber Gulzar Sheikh Arrested: यूट्यूबर गुलजार शेख गिरफ्तार, वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर करता था खतरनाक स्टंट- VIDEO
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
इसी दौरान महिला फुर्ती दिखाते हुए चलते ट्रक में चढ़ती है और हैंड ब्रेक लगा देती है, जिसके कारण ट्रक रुक जाता है, अगर ट्रक बिना रुके सड़क पर जाता तो सड़क से जा रहे किसी दुसरे वाहन से टकरा जाता, जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते महिला ने ट्रक में चढ़कर ट्रक को रोक दिया, जिसके कारण बड़ी सड़क दुर्घटना होने से बच गई.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के THE ADULT SOCIETY नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 91 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा,' ये लड़की मुझे चाहिए, हम देश को बचा सकते है, दुसरे ने लिखा है ,'महिला बहादुर है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.













QuickLY