वायरल

Viral Video: यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेन में सीट पाने के लिए शख्स ने की ऐसी हरकत, देखते ही देखते खाली हो गई पूरी लाइन

मेट्रो ट्रेन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सीट पाने के लिए ऐसी हरकत करता है कि देखते ही देखते सीट की पूरी लाइन खाली हो जाती है और फिर वो आराम से सीट पर बैठ जाता है. वीडियो देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.

Viral Video: यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेन में सीट पाने के लिए शख्स ने की ऐसी हरकत, देखते ही देखते खाली हो गई पूरी लाइन
सीट के लिए शख्स ने की ऐसी हरकत (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: लोकल ट्रेन हो या फिर मेट्रो ट्रेन (Metro Train) उनमें अक्सर यात्रियों (Passengers) की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में रोजाना ट्रेन में सफर (Travelling in Train) करने वाले यात्री इसी फिराक में होते हैं कि किसी तरह से उन्हें बैठने के लिए सीट मिल जाए, क्योंकि अधिकांश लोगों को खड़े होकर ही सफर पूरा करना पड़ता है. ऐसे में कई ऐसे लोग भी देखने को मिल जाते हैं जो किसी न किसी जुगाड़ से बैठने के लिए सीट हासिल कर ही लेते हैं. इसी कड़ी में मेट्रो ट्रेन का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सीट पाने के लिए ऐसी हरकत करता है कि देखते ही देखते सीट की पूरी लाइन खाली हो जाती है और फिर वो आराम से सीट पर बैठ जाता है.

वैसे तो यह वीडियो किसी और देश का है, जिसे hepgul5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 39,977 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Funny Viral Video: शादी के मंडप में पंडित जी ने नशे को लेकर किया सवाल, दूल्हे के जवाब को सुन छूट जाएगी आपकी हंसी

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 😊😊 (@hepgul5)

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि मेट्रो ट्रेन के कोच में यात्री भरे हुए हैं. यात्रियों की भीड़ में एक शख्स खड़ा है, जो सीट वाली जगह पर खड़ा हो जाता है और फिर सीट पाने के लिए जबरदस्त दिमाग लगाता है. वो बीमार वाली शक्ल बनाकर उल्टी करने का नाटक करता है, उसे ऐसा करते देख पूरी लाइन पल भर में खाली हो जाती है. इसके बाद शख्स आराम से सीट पर बैठ जाता है और अपना मोबाइल चलाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).