वायरल

कई खतरनाक सांपों के बीच बैठे इस शख्स को देख हलक में अटक जाएगी जान, बार-बार देखा जा रहा है यह VIRAL VIDEO

क्या आप किसी शख्स के खतरनाक सांपों के बीच घरे रहने की कल्पना कर सकते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कई खतरनाक सांपों के बीच घिरा हुआ नजर आ रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि सांपों के बीच शख्स बेखौफ बैठा है, इस वीडियो को देख हलक में जान अटक जाएगी.

कई खतरनाक सांपों के बीच बैठे इस शख्स को देख हलक में अटक जाएगी जान, बार-बार देखा जा रहा है यह VIRAL VIDEO
खतरनाक सांपों के बीच बैठा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Man Surrounded By Snakes: सांप (Snake) को सामने देखकर किसी भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो सकती है, क्योंकि अगर जहरीले सांप (Venomous Snake) ने इंसान को काट लिया तो पल भर में उसका काम तमाम हो सकता है. ऐसे में क्या आप किसी शख्स के खतरनाक सांपों (Dangerous Snake) के बीच घिरे रहने की कल्पना कर सकते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कई खतरनाक सांपों के बीच घिरा हुआ नजर आ रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि सांपों के बीच शख्स बेखौफ बैठा है, इस वीडियो को देख हलक में जान अटक जाएगी. करीब 12 सेकेंड के इस वीडियो को एक्वालेडी नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है.

सांपों के बीच बैठे शख्स के इस वीडियो को ऑनलाइन उपलब्ध होने के महज 24 घंटे के भीतर 3 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को शेयर करते हुए Aqualady ने कैप्शन लिखा है- क्या आप 50 मिलियन डॉलर्स के लिए यहां एक घंटे बिता सकते हैं? यह भी पढ़ें: Viral Photos: अपने मालिक की कार के डैशबोर्ड में फंसा विशाल सांप, ऐसे किया गया उसे रेस्क्यू

देखें वीडियो-

करीब 12 सेकेंड के इस वीडियो में सिर्फ सांप ही सांप नजर आ रहे हैं और उनके बीच एक शख्स बैठा हुआ है. यह शख्स विभिन्न आकारों वाले सांपों से घिरा हुआ है. शख्स शांति से सांपों के बीच बैठा हुआ दिखता है और कई सांप उसके ऊपर मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिर अनाचक वो सांप वहां बैठे शख्स पर गिर जाते हैं और वह उनसे ढंक जाता है, फिर भी वह घबराता नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).