वायरल

चलती हुई मेट्रो ट्रेन के गेट को खोलकर प्लेटफॉर्म पर कूदा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती हुई मेट्रो ट्रेन के दरवाजे को खोलकर शख्स प्लेटफॉर्म पर कूद जाता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर कोई भी हैरत में पड़ सकता है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

चलती हुई मेट्रो ट्रेन के गेट को खोलकर प्लेटफॉर्म पर कूदा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
चलती मेट्रो ट्रेन से कूदा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अधिकांश लोग अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए रोजाना ट्रेन (Train) से सफर करते हैं, लेकिन कई लोग तेज रफ्तार ट्रेन में चढ़ने और उतरने की कोशिश करते हैं, जबकि ऐसा करना घातक साबित हो सकता है. आपने चलती ट्रेन (Moving Train) में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते समय होने वाले हादसों के वीडियो तो देखे ही होंगे. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चलती हुई मेट्रो ट्रेन (Metro Train) के दरवाजे को खोलकर शख्स प्लेटफॉर्म पर कूद जाता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर कोई भी हैरत में पड़ सकता है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को @AwardsDarwin_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद जहां लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो वहीं लोग शख्स को जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है- लगता है बेचारे को कुछ ज्यादा जल्दी थी, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो गया काम से... यह भी पढ़ें: Baby Berth in Train: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में लगाई खास सीट 'बेबी बर्थ', तस्वीरों के जरिए जानिए इसकी खासियत

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती हुई मेट्रो ट्रेन के दरवाजे को खोलने की कोशिश करता है. काफी देर तक कोशिश करने के बाद आखिरकार वो मेट्रो का दरवाजा खोल लेता है और फिर देखते ही देखते अचानक से प्लेटफॉर्म पर कूद जाता है, लेकिन चलती हुई ट्रेन से कूदने की वजह से वो धड़ाम से प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है. शख्स जिस तरह से गिरता है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे गहरी चोट लगी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).