वायरल

Viral Video: लंबे ताड़ के पेड़ पर बैठे शख्स ने उसे ही काटा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

एक ऊँचे ताड़ के पेड़ की चोटी पर बैठे उसे काटते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख कर सभी बहुत हैरान हैं. 34 सेकंड के दिल दहला देने वाले इस वीडियो को अमेरिकी बास्केटबॉलकर @RexChapman द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है.

Viral Video: लंबे ताड़ के पेड़ पर बैठे शख्स ने उसे ही काटा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
ताड़ का पेड़ काटता हुआ शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर )

एक ऊँचे ताड़ के पेड़ की चोटी पर बैठे उसे काटते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख कर सभी बहुत हैरान हैं. 34 सेकंड के दिल दहला देने वाले इस वीडियो को अमेरिकी बास्केटबॉलकर @RexChapman द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति बहुत लंबे ताड़ के पेड़ पर चढ़कर बैठा है और उसके ऊपरी छोर को काटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस पेड़ को काटने के बाद जो होता है उसे देखकर लोग अपने  नाखून चबा लेंगे. पेड़ का ऊपरी छोर काटने के बाद पेड़ यहां वहां तेजी से लहराने लगता है, उस पर बैठा शख्स बड़ी ही मुश्किल से पेड़ को जोर से पकड़े हुए है. यह भी पढ़ें: Shocking Viral Video: शख्स ने पानी में तैर रहे काले रंग के सांप को पकड़ा तो पीछे से आ गया एक विशाल अजगर, फिर जो हुआ... देखें हैरान करने वाला यह वीडियो

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसे अब तक 6.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 25.5 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. एक शख्स ने इस बारे में कमेन्ट किया,'"रिवर्स बंजी जम्पिंग की तुलना में यह बहुत डरावना है. "

देखें वीडियो:

जैसा के आपने वीडियो में देखा कि पेड़ का ऊपरी हिस्सा काटने के बाद वो अनियंत्रित हो जाता है और तेजी से झूलने लगता है. कई लोगों को शुरू में तो लगा कि पेड़ कटने के बाद आदमी गिर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शुक्र है शख्स ने पेड़ को तेजी से पकड़ा हुआ था. इस शख्स के कौशल को सलाम!

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).