देश

Lakhimpur Kheri Shocker: पालतू कुत्ते की शिकायत सुनकर भड़का दबंग युवक, 2 लड़कियों को डंडे से पीटा; सामने आया लखीमपुर खीरी का शर्मनाक VIDEO

यूपी के लखीमपुर खीरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दबंग युवक दो लड़कियों को डंडे से पीटता हुआ नजर आ रहा है.

Lakhimpur Kheri Shocker: पालतू कुत्ते की शिकायत सुनकर भड़का दबंग युवक, 2 लड़कियों को डंडे से पीटा; सामने आया लखीमपुर खीरी का शर्मनाक VIDEO
Photo- X/@ManojSh28986262

Lakhimpur Kheri Shocker: यूपी के लखीमपुर खीरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दबंग युवक दो लड़कियों को डंडे से पीटता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि घटना गोला के मोहम्मदी रोड स्थित मोहल्ला मुन्नुगंज की है. यहां आरोपी युवक ने एक कुत्ता पाल रखा है, जो राहगीरों को परेशान करता है. जब लड़कियों ने इसकी शिकायत करने की हिम्मत की, तो युवक भड़क उठा और उन पर हमला कर दिया.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़कियां खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन युवक का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा. इस घटना को लेकर लड़कियों ने गोला कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है.

ये भी पढें: BJP MLA Yogesh Verma Slapped: लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा VIDEO

पालतू कुत्ते की शिकायत सुनकर भड़का दबंग युवक

(वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य और अशोभनीय  भाषा हो सकती है, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

इस घटना ने एक बार फिर से यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आए दिन सामने आ रहे ऐसे मामलों से महिलाएं और उनके परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे महिलाओं के खिलाफ हिंसा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया आनी बाकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).