Viral Video: घोड़े पर सवार होकर पूरे शहर में घूमता नजर आया कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर घोड़े पर सवार होकर शहर की सैर करते कुत्ते का बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हो रहे हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ रही है.
Viral Video: आपने कभी न कभी घोड़े की सवारी (Horse Riding) तो की ही होगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते (Dog) को घोड़े (Horse) पर सवार होकर पूरे शहर की सैर करते देखा है? अगर आपने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर घोड़े पर सवार होकर शहर की सैर करते कुत्ते का बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ रही है. इस वीडियो को योग नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 392.6K व्यूज मिल चुके हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता घोड़े की पीठ पर सवार है. कुत्ता शाही अंदाज में घोड़े पर सवार होकर सैर-सपाटे का लुत्फ उठा रहा है, जबकि घोड़ा भी बेपरवाह होकर पूरे शहर में दौड़ रहा है. सड़क पर दौड़ते समय घोड़ा ट्रैफिक लाइट देखकर वहां रुक जाता है और ट्रैफिक नियमों का पालन करता है. यह भी पढ़ें: जंगल में लगी आग में फंसे अपने परिवार को बचाने के लिए जान पर खेल गया घोड़ा, असली हीरो की तरह की उनकी रक्षा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Paw patrol..🐕🐾🏇😅 pic.twitter.com/SaeOh8Y8UQ
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) July 16, 2022
हालांकि यह वीडियो किस जगह का है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यहां क्या हो रहा है, लेकिन मुझे यह पसंद आया. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा है- नजारा देखकर मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यह किसी एनिमेटेड फिल्म का सीन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

