वायरल

बास्केट लेकर इंसानों की तरह सब्जी खरीदने मार्केट पहुंचा कुत्ता, जानवर की समझदारी के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)

वफादार होने के साथ-साथ पालतू कुत्ते काफी टैलेंटेड और समझदार भी होते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बास्केट लेकर इंसानों की तरह सब्जियों की खरीददारी करने के लिए मार्केट पहुंचता है. मार्केट में सब्जी खरीदते कुत्ते की समझदारी को देखकर लोग उसके कायल हो गए हैं.

बास्केट लेकर इंसानों की तरह सब्जी खरीदने मार्केट पहुंचा कुत्ता, जानवर की समझदारी के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
बास्केट लेकर सब्जी खरीदने पहुंचा कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Dog Viral Video: कुत्तों (Dogs) को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है, क्योंकि वो अपने मालिक के प्रति वफादारी पूरी शिद्दत से निभाते हैं. यहां तक कि मुसीबत पड़ने पर वो अपने मालिक के लिए जान तक कुर्बान करने को तैयार रहते हैं. वफादार होने के साथ-साथ पालतू कुत्ते (Pet Dog) काफी टैलेंटेड और समझदार भी होते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बास्केट लेकर इंसानों की तरह सब्जियों (Vegetables) की खरीददारी करने के लिए मार्केट पहुंचता है. मार्केट में सब्जी खरीदते कुत्ते की समझदारी को देखकर लोग उसके कायल हो गए हैं. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स कुत्ते के टैलेंट से खासा प्रभावित नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 101,102 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो देखकर लोग कमेंट करके कुत्ते के टैलेंट की तारीफ कर रहे है. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- इस तरह सब्जी खरीदते कुत्ते को पहली बार देखा है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- कुत्ते और कुत्ते के मालिक को सैल्यूट है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्होंने कुत्ते को इस तरह खरीददारी करते हुए पहली बार देखा है. यह भी पढ़ें: शॉपिंग बास्केट और पैसे लेकर मार्केट पहुंचा कुत्ता, फल-सब्जी खरीदते डॉगी को देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता अपने मुंह से बास्केट को पकड़कर सब्जी मार्केट में पहुंचता है. दुकान पर पहुंचने के बाद वो बास्केट नीचे रखता है और जो सब्जी खरीदनी है उस पर अपने पैर रखकर इशारा करता है, जिसके बाद महिला बास्केट से पैसे लेकर सब्जी बास्केट में रखती है. सब्जी लेने के बाद कुत्ता बास्केट उठाकर वापस जाने लगता है. यह कुत्ता बिना किसी परेशान की सब्जी खरीदकर वापस लौट जाता है और उसकी यह समझदारी लोगों का दिल जीत रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).