शॉपिंग बास्केट और पैसे लेकर मार्केट पहुंचा कुत्ता, फल-सब्जी खरीदते डॉगी को देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)
उछलने, कूदने के अलावा क्या आपने किसी कुत्ते को इंसानों की तरह मार्केट में शॉपिंग करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता शॉपिंग बास्केट और पैसे लेकर मार्केट में शॉपिंग करते नजर आ रहा है. मार्केट में फल और सब्जियां खरीद रहे कुत्ते को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं.
Viral Video: कुत्तों (Dogs) को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है, जो हमेशा मालिक के प्रति वफादारी निभाता है और वक्त आने पर अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटता है. पालतू कुत्ते (Pet Dog) को अगर अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए तो वो क्या कुछ नहीं कर सकते हैं. उछलने, कूदने के अलावा क्या आपने किसी कुत्ते को इंसानों की तरह मार्केट में शॉपिंग करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता शॉपिंग बास्केट और पैसे लेकर मार्केट में शॉपिंग करते नजर आ रहा है. मार्केट में फल और सब्जियां (Fruits And Vegetables) खरीद रहे कुत्ते को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं.
शॉपिंग करते कुत्ते के इस मजेदार वीडियो को फेसबुक पर Woof Woof नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 20M से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो से लोग इतने ज्यादा प्रभावित हो गए हैं कि वो न सिर्फ कमेंट करके कुत्ते के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इस वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि उन्होंने कुत्ते को इस तरह से खरीदारी करते हुए पहली बार देखा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया मधुमक्खी जैसा दिखने वाला यह डॉगी, बार-बार देखा जा रहा है यह वीडियो
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता अपने मुंह में शॉपिंग बास्केट और पैसे पकड़कर मार्केट पहुंचता है. एक दुकान के पास पहुंचकर कुत्ता बास्केट नीचे रख देता है और फल खरीदने लगता है. बताया जाता है कि यह डॉग रोजाना अपने मालिक और उसके परिवार के लिए फल-सब्जियां खरीदने के लिए मार्केट जाता है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि वह बिना किसी दिक्कत के खरीदारी करके घर लौटता है. सामान खरीदने के बाद डॉग दुकानदार को पैसे देकर उससे चेंज लेते हुए भी दिखाई देता है. वीडियो को देख आप भी उसकी समझदारी के कायल हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

