वायरल

चोरी करने का भयंकर जुगाड़! कचरे की थैली में छुपकर शख्स ने चुराया पार्सल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर चोरी करने के भयंकर जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर कचरे की काली थैली में छुपकर चोरी की पार्सल चुराता है. चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चोरी करने का भयंकर जुगाड़! कचरे की थैली में छुपकर शख्स ने चुराया पार्सल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना (Watch Viral Video)
कचरे की थैली में छुपकर चोरी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोर अक्सर नए-नए तरकीब आजमाते रहते हैं और अपनी किसी न किसी तरकीब की मदद से पलक झपकते ही कीमती चीजों पर हाथ साफ कर लेने ते हैं. चोरी की घटनाओं से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कचरे की थैली (Garbage Bag) में छुपकर किसी को चोरी करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर चोरी करने के भयंकर जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक चोर कचरे की काली थैली में छुपकर पार्सल चुराता है. चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को ppv_tahoe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कचरे के थैले में छिपा एक चोर धीरे-धीरे ऊपर आया और उनके बरामदे से किसी का पैकेट उठा लिया. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कमाल है, ये तो बिल्कुल नई चोरी की तकनीक है, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये बॉक्स उसे देने बनता है, क्योंकि उसने बहुत ही क्रिएटिव तरीका अपनाया. यह भी पढ़ें: VIDEO: मंदिर में गजब की चोरी! पहले भगवान को प्रणाम किया, फिर नाग देवता की मूर्ति लेकर फुर्र हो गया चोर

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PPV_TAHOE (@ppv_tahoe)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की बड़ी सी कचरे की थैली अपने आप हिलने लगती है, लेकिन जब गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि उसके अंदर एक चोर है, जो अपना चेहरा छुपाने के लिए थैली में छुपा है. कचरे की थैली में छुपा शख्स धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और दरवाजे के पास रखे एक पार्सल को उठाकर वो बड़े ही आराम से वहां से चलता बनता है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).