Tandoori Fruit Masala Dosa: शेफ ने बनाया तंदूरी फ्रूट मसाला डोसा, नेटिज़न्स ने कहा- 'हे भगवान दुनिया का अंत करीब है'
अजीब फ़ूड एक्सपेरिमेंट्स के लिए इंटरनेट नया नहीं है. हाल ही में, हमने स्ट्रीट वेंडर्स को मैगी, आइसक्रीम और डोसा जैसे फूड्स पर अजीब एक्सपेरिमेंट्स करते हुए देखा है. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डोसा के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट दिखाया जा रहा है जिसमें ऊपर से फल डाला जा रहा है...
Tandoori Fruit Masala Dosa: अजीब फ़ूड एक्सपेरिमेंट्स के लिए इंटरनेट नया नहीं है. हाल ही में, हमने स्ट्रीट वेंडर्स को मैगी, आइसक्रीम और डोसा जैसे फूड्स पर अजीब एक्सपेरिमेंट्स करते हुए देखा है. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डोसा के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट दिखाया जा रहा है जिसमें ऊपर से फल डाला जा रहा है, इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स भड़क गए हैं. एक फूड ब्लॉगर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शेफ को 'तंदूरी फ्रूट मसाला डोसा' नाम की डिश बनाते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Pink Chai: ब्लॉगर ने लखनऊ में 'पिंक चाय' का वीडियो किया शेयर, इंटरनेट पर भड़के लोग
वीडियो की शुरुआत शेफ द्वारा डोसा पैन में आग लगाने और फिर डोसा बैटर को गर्म तवे पर रखने से होती है. वह डोसे पर कुछ कटे हुए फल मिलाते हुए दिखाई देते हैं. डोसे में कुछ चाट मसाला भी मिलाते हैं. अंत में, डोसे में पनीर और टूटी-फ्रूटी मिलाते हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वीडियो को इंस्टाग्राम पर 137 हजार से ज्यादा व्यूज और 7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. इस अजीब एक्सपेरिमेंट को देखकर नेटिज़न्स भड़क गए हैं और कमेंट सेक्शन में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अब यही देखना बचा था, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'हे भगवान दुनिया का अंत आ चुका है. वहीं तीसरे यूजर ने इसे छी कहा...
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

