स्विमंग पूल के किनारे स्टंट करना शख्स को पड़ा महंगा, हुई जरा सी चूक और फिर... Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ते ही उसके साथ कांड हो जाता है.
Stunt Goes Wrong Viral Video: इंटरनेट के इस आधुनिक दौर में सोशल मीडिया पर छाने की धुन लोगों पर इस कदर सवार है कि वो इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. कई लोग नाच-गाने के वीडियो बनाते हैं तो कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि कुछ लोग अपने खतरनाक स्टंट से सबको हैरान कर देते हैं, जबकि कई लोगों की किस्मत स्टंट के दौरान धोखा दे जाती है और उनकी जरा सी चूक उन पर भारी पड़ जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल (Swimming Pool) के किनारे खड़े होकर स्टंट (Stunt) करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ते ही उसके साथ कांड हो जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर americasgotnotalent नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस तरह के स्टंट के पहले आपको प्रैक्टिस की जरूरत होती है, जबकि दूसरे ने लिखा है- अगली बार स्टंट करने से पहले ये सौ बार सोचेगा. वहीं एक अन्य ने लिखा है- बैठे-बैठे पाताल के दर्शन हो गए. यह भी पढ़ें: Bike Stunt Viral Video: बेंगलुरु में लड़को का बाइक स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा, की कार्रवाई
स्टंट करना शख्स को पड़ा महंगा
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर बैकफ्लिप स्टंट करने की कोशिश करता है. स्टंट के दौरान अचानक कुछ ऐसा होता है कि उसका पैर पूल से फिसलता है और वो नीचे बनी हुई खाली जगह में फंस जाता है, जबकि उसकी आधी बॉडी पूल में होती है. इस हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

