वायरल

तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर कर रहा था स्टंट, पिलर से टकराते ही पल भर में हुआ मौत से सामना (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करता है, तभी अचानक वो पिलर से टकरा जाता है और नीचे गिरते ही पल भर में मौत से उसका सामना हो जाता है.

तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर कर रहा था स्टंट, पिलर से टकराते ही पल भर में हुआ मौत से सामना (Watch Viral Video)
स्टंट करते समय ट्रेन से गिरा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Stunt Viral Video: जीवन अनमोल है, लेकिन कई लोगों को मौत की कगार पर पहुंचने के बाद ही इसका मोल समझ में आता है. खासकर, आज के इस दौर में लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर छाने के लिए रील्स (Reels) बनाने के चक्कर में खुद की जान को जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं. आज की युवा पीढ़ी के लोग अक्सर अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Stunt) करते हैं, जिसके चलते वो हादसे के शिकार हो जाते हैं और इसी चक्कर में कई अपनी जान तक गवां बैठते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करता है, तभी अचानक वो पिलर से टकरा जाता है और नीचे गिरते ही पल भर में मौत से उसका सामना हो जाता है.

इस वीडियो को @1000waystodle नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 791.9k व्यूज मिल चुके हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- जाने का अच्छा तरीका नहीं है... बिल्कुल अच्छा नहीं है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह देखकर बुरा लगता है कि सबसे ज्यादा रेलवे डेथ भारत में ही होती है. यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करने लगा युवक, अगले ही हुआ कुछ ऐसा... देखें दिल दहला देने वाला Viral Video

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर स्टंट करने लगता है. शख्स जैसे ही दरवाजे के बाहर लटकता है अचानक से वो एक खंभे से टकरा जाता है और पल भर में नीचे गिर जाता है. इस जानलेवा स्टंट को करने से पल भर में ही मौत से उसका सामना हो जाता है. फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि शख्स जिंदा बचा है या फिर उसकी मौत हो गई है. हालांकि कई यूजर्स ने दावा किया है कि उसकी जान चली गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).