वायरल

घर में रखे फ्रिज के पीछे से आ रही थी अजीबो-गरीब आवाज, नजारा देखकर घरवालों के उड़ गए होश (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में रखे फ्रिज के पीछे से अजीबो-गरीब आवाज आ रही थी, जब घरवालों ने जाकर देखा तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, फ्रिज के पीछे एक खतरनाक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था.

घर में रखे फ्रिज के पीछे से आ रही थी अजीबो-गरीब आवाज, नजारा देखकर घरवालों के उड़ गए होश (Watch Viral Video)
फ्रिज के पीछे छुपा खतरनाक सांप (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: दुनिया भर में सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कई घातक व जहरीली होती हैं, जबकि कुछ प्रजातियां जहरीली न होने के बावजूद बेहद खतरनाक मानी जाती हैं. कई बार खतरनाक सांप (Snake) अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और लोगों के बीच दहशत फैला देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक घर में रखे फ्रिज (Fridge) के पीछे से अजीबो-गरीब आवाज आ रही थी, जब घरवालों ने जाकर देखा तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, फ्रिज के पीछे एक खतरनाक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आदिल मिर्जा (@adilmirzasnake) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो पेशे से एक सर्प मित्र हैं. आदिल मिर्जा उत्तराखंड में रहते हैं और उन्होंने हाल ही में अपने अकाउंट पर एक घर से सांप को रेस्क्यू करने का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने जिस सांप को पकड़ा है वो जहरीला करैत सांप है, जो एक व्यक्ति के घर में घुसकर फ्रिज के पीछे छुप गया था. यह भी पढ़ें: Viral Video: बैग में सांप को बंद करके डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स, बोला- इसी ने काटा है, नागराज को देख अस्पताल में मचा हड़कंप

फ्रिज के पीछे छुपे जहरीले सांप को किया गया रेस्क्यू

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- उसके घर में भी बिल्कुल ऐसा ही सांप नजर आया था, जिसे मार दिया गया. वहीं दूसरे ने लिखा है- ये सांप शांत रहकर हमला करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिल जब शख्स के बुलाए जाने पर उसके घर पहुंचते हैं तो फ्रिज के पीछे उन्हें करैत सांप बैठा दिखाई देता है. वो बताते हैं कि रात के समय घर में प्रिंटेड चादर नहीं बिछाना चाहिए, क्योंकि उस पर अगर सांप चढ़ जाए तो फिर वो नजर नहीं आता है. ऐसे में लोगों को शाम के वक्त सफेद चादर बिछाना चाहिए. शख्स सांप को किसी तरह से रेस्क्यू करके उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).