वायरल

बच्चों की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर किंग कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, Viral Video में देखे आगे क्या हुआ?

बच्चों की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर किंग कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, Viral Video में देखे आगे क्या हुआ?
किंग कोबरा से भिड़ी गिलहरी (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: मां चाहे इंसान की या किसी पशु-पक्षी की, अपने बच्चों की जान बचाने के लिए वो किसी से भी लड़ने को तैयार हो जाती है. आपने पहले भी ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां को जोखिम में डालकर लड़ते हुए देखा होगा. इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गिलहरी अपने बच्चों की जान बचाने के लिए किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप से भिड़ जाती है. गिलहरी के बच्चों पर घात लगाए किंग कोबरा को देखकर गिलहरी उसके सामने आती है और उसका डटकर सामना करती है. वीडियो में कोबरा सांप बार-बार फन उठाकर गिलहरी पर हमला करता है, लेकिन गिलहरी भी बिना डरे उसका सामना करती है. वीडियो को क्रुगर साइटिंग नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा कुछ महीने पहले शेयर किया गया था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मैदान में एक कोबरा सांप और गिलहरी का आमना-सामना हो जाता है. किंग कोबरा गिलहरी के बच्चों को शिकार बनाने की फिराक में उनके पास पहुंचता है. हालांकि कोबरा सांप को अपने बच्चों के पास देखकर मां गिलहरी घबरा जाती है, लेकिन वो बच्चों की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर उससे भिड़ जाती है और दोंनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है. यह भी पढ़ें: Cobra Vs Mongoose: किंग कोबरा और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई को देख उड़ जाएंगे आपके होश, VIDEO में देखें कौन पड़ा किस पर भारी?

देखें वीडियो-

लड़ाई के दौरान कोबरा एक पेड़ के नीचे पहुंचता है और वहां कुंडली मारकर बैठ जाता है, लेकिन गिलहरी भी वहां पहुंच जाती है और किंग कोबरा एक बार फिर उसे काटने की कोशिश करता है, लेकिन गिलहरी हवा में उछलकर अपनी जान बचा लेती है. भले ही इस वीडियो को कुछ महीने पहले शेयर किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).