शॉपिंग करते समय किसी ने शख्स के साथ किया मजाक, छोड़ दिया नकली सांप उसके बाद जो हुआ... (Watch Viral Video)
कई बार तो लोग नकली सांप को असली समझकर घबरा जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शॉपिंग मॉल में शॉपिंग के दौरान एक शख्स नकली सांप को देखकर इतना ज्यादा डर जाता है कि वो उछल कर उससे दूर भागने की कोशिश करता है.
Viral Video: सांप (Snake) एक ऐसा खतरनाक और जहरीला जीव है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं. सांप को देखकर अधिकांश लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और वो सांप से कोसों दूर रहना ही पसंद करते हैं. वहीं कई लोग सांप से बड़े प्यार से पेश आते हैं और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हैं. कई बार तो लोग नकली सांप को असली समझकर घबरा जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में शॉपिंग (Shopping) के दौरान एक शख्स नकली सांप को देखकर इतना ज्यादा डर जाता है कि वो उछल कर उससे दूर भागने की कोशिश करता है.
दरअसल, शॉपिंग कर रहे शख्स के साथ मजाक करने के मूड में कोई उसके सामने एक नकली सांप डाल देता है, जिसे शख्स असली समझकर घबरा जाता है. इस वीडियो को official_viralclips नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: Python Drinks Water: अजगर और इंसान की दोस्ती! प्यासे सांप को पानी पिलाते शख्स का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शॉपिंग कर रहा है, तभी अचानक उसके पास एक सांप आता दिखाई देता है. दरअसल, उससे मजाक करने के इरादे से कोई शख्स के पास सांप छोड़ देता है और जैसे ही उसकी नजर सांप पर पड़ती है, उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. शख्स नकली सांप को असली समझकर उछल पड़ता है. इस नजारे को देखकर आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

