बारात निकलते समय किसी ने कर दी घोड़ी को छेड़ने की गलती, फिर दूल्हे के साथ जो हुआ... Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
सोशल मीडिया पर घोड़ी पर सवार एक दूल्हे का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारात निकलने से ठीक पहले कोई घोड़ी को छेड़ देता है, जिसके बाद घोड़ी दूल्हे को लेकर वहां से भागने लगती है और बाराती चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं.
Groom Funny Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में सोशल मीडिया (Social Media) पर दूल्हा-दुल्हन, बारात और बारातियों से जुड़े मजेदार वीडियो (Funny Videos) अक्सर देखने को मिल जाते हैं. शादी से जुड़े ये वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि हंसते-हंसते लोग लोटपोट तक हो जाने को मजबूर हो जाते हैं. कभी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) का अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच लेता है तो कभी बारात से जुड़ी अनोखी चीजें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर घोड़ी (Mare) पर सवार एक दूल्हे (Groom) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारात निकलने से ठीक पहले कोई घोड़ी को छेड़ देता है, जिसके बाद घोड़ी दूल्हे को लेकर वहां से भागने लगती है और बाराती चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं.
घोड़ी पर सवार दूल्हे के इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो रहे हैं. इसके साथ ही लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये राज भी उसी के साथ चला गया, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- घोड़ी दूल्हे को मंडप से पहले ही उठाकर भाग गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: जूता-चुराई के दौरान पैसे मांगने के लिए सालियों ने खेला 'स्पिन द व्हील गेम', देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सज-धजकर घोड़ी पर सवार है और बारात निकलने ही वाली होती है, तभी वहां मौजूद एक शख्स को शरारत सुझती है और वो घोड़ी के सामने पटाखे फोड़ देता है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है. पटाखे की आवाज सुनते ही घोड़ी को गुस्सा आ जाता है और वो दूल्हे को लेकर वहां से भागने लगती है. घोड़ी बहुत तेज रफ्तार से दूल्हे को लेकर भागती है, जबकि वहां मौजूद लोग कुछ नहीं कर पाते हैं और बस तमाशा ही देखते रह जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

