मालिक पर हुआ हमला तो उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी गाय, उसकी वफादारी और लगाव देख कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर मालिक के प्रति वफादारी और लगाव का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पर जब हमला होता है तो दूर खड़ी गाय अपने मालिक की मदद के लिए दौड़ती हुई उसके पास पहुंच जाती है.
Cow Viral Video: जब भी बात वफादारी (Loyal) की आती है तो अक्सर कहा जाता है कि इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं. जब भी मालिक किसी मुसीबत में पड़ता है तो पालतू जानवर उसके लिए अपनी जान तक लुटाने को तैयार हो जाता है. ऐसे कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनमें जानवरों की वफादारी के अद्भुत उदाहरण देखने को मिले हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर मालिक के प्रति वफादारी और लगाव का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पर जब हमला होता है तो दूर खड़ी गाय (Cow) अपने मालिक (Owner) की मदद के लिए दौड़ती हुई उसके पास पहुंच जाती है.
इस वीडियो को janamamad47 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2,338,312 लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि इसे दो करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: केयरटेकर पर शख्स ने किया हमला तो उसे बचाने के लिए दौड़ा चला आया हाथी, Viral Video देख बन जाएगा दिन
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खाली से मैदान में ढेर सारे मवेशी बैठे हुए हैं. एक शख्स कुछ दूर खड़ा होकर मवेशियों को देख रहा होता है, तभी दूसरा शख्स पीछे से आता है और वो उस पर अटैक कर देता है. हालांकि यह शख्स गाय के मालिक का पहचान वाला होता है और उसे मारने की बस एक्टिंग करता है, लेकिन गाय को लगता है कि शख्स सच में उसके मालिक को मार रहा है, इसलिए वो दौड़ती हुई अपने मालिक के पास पहुंचती है. गाय हमला करने वाले शख्स की तरफ भागती है, लेकिन उसका मालिक उसे पकड़कर रोक लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

