फन फैलाकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा था सांप, शख्स ने पहल झपकते ही नागराज को किया काबू (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अपने फन फैलाकर गुस्सा दिखा रहा होता है, बावजूद इसके एक शख्स बहुत चालाकी से पहल भर में सांप को काबू कर लेता है. जिस तरह से वो सांप को रेस्क्यू करता है, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
Snake Viral Video: वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर खतरनाक सांपों (Dangerous Snakes) से जुड़े रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार सांप (Snake) बिलों और जंगलों से निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए स्नैक कैचर्स की मदद लेनी पड़ती है. हालांकि सांप को रेस्क्यू (Snake Rescue) करना इतना आसान भी नहीं होता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अपने फन फैलाकर गुस्सा दिखा रहा होता है, बावजूद इसके एक शख्स बहुत चालाकी से पल भर में सांप को काबू कर लेता है. जिस तरह से वो सांप को रेस्क्यू करता है, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
इस वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- सांप को भी अपने वश में कर लिया... यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है और जिस तरह से शख्स सांप को कंट्रोल करता है, उसे देखकर लोग सराहना भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: बत्तख बना शिकारी, तालाब के पास सांप को जिंदा निगलता आया नजर, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
सांप को भी अपने में वश में कर लिया...#TrendingNow #Trending pic.twitter.com/EuDiYJ7f5O
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 25, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि ईंट के ढेर पर एक सांप फन फैलाकर बैठा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है. वहां मौजूद एक शख्स फन फैलाए सांप को पलक झपकते ही आसानी से अपने काबू में कर लेता है और फिर उसे हाथों से उठा लेता है. शख्स सांप के फन के पीछे हाथ फेरते हुए उसे नीचे करता है और सांप को काबू में करके उसे रेस्क्यू कर लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

