वायरल

Snake Viral Video: इस शख्स ने जान जोखिम में डालकर कुएं में गिरे कोबरा को बचाया, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक हीरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुवें में गिरे कोबरा सांप को बचाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुएं में एक शख्स छलांग मारता है और कुएं की दीवार पर खड़े शख्स की और सांप को मोड़ता है.

Snake Viral Video: इस शख्स ने जान जोखिम में डालकर कुएं में गिरे कोबरा को बचाया, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
कोबरा की जान बचाता शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुएं में गिरे कोबरा सांप को बचाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुएं में एक शख्स छलांग मारता है और कुएं की दीवार पर खड़े शख्स की ओर सांप को मोड़ता है. कोबरा जैसे ही शख्स के पास आता है वो सांप की पूंछ पकड़कर उसे उठा लेता है. फिर ऊपर की ओर दूसरे शख्स सांप देता और दूसरा तीसरे शख्स को देता है. इस तरह से पानी में गिरे किंग कोबरा की जान बच जाती.

इस वीडियो को दिल्ली के आईआरएस ऑफिसर नवीद ट्रम्बू (Naveed Trumboo IRS) ने शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,' यह शख्स एक कोबरा को डूबने से बचाने के लिए कुएं में कूद गया. बहुत कम ही लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं. यह बहुत सराहनीय है. यह भी पढ़ें: किंग कोबरा को लगी प्यास तो शख्स ने बोतल से पिलाया पानी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर सांप को पकड़ने का ये वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. लोग कोबरा को बंचाने वाले तीनों शख्स की खूब तारीफ़ कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने के बाद से इसे अब तक 226 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और देखने के बाद उस पर अपने कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).