वायरल

Snake Viral Video: बुजुर्ग महिला ने खतरनाक सांप के साथ जो किया उसे कोई युवा सोच भी नहीं सकता, कमाल कर दिया

वो कहते हैं न एक मां किसी से भी लड़ सकती है, भले ही बड़ी से बड़ी आंधी या तूफ़ान क्यों न हो उनसे लड़ने से कभी डरती नहीं है. एक मां जब अपनी वाली पर आ जाए तो कुछ भी कर गुजरती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक मां अपने हाथ में एक लंबे जहरीले सांप को पकड़े हुए दिखाई दे रही है.

Snake Viral Video: बुजुर्ग महिला ने खतरनाक सांप के साथ जो किया उसे कोई युवा सोच भी नहीं सकता, कमाल कर दिया
स्नेक वायरल वीडियो (Photo Credits: Twitter)

वो कहते हैं न एक मां किसी से भी लड़ सकती है, भले ही बड़ी से बड़ी आंधी या तूफ़ान क्यों न हो उनसे लड़ने से कभी डरती नहीं है. एक मां जब अपनी वाली पर आ जाए तो कुछ भी कर गुजरती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक मां अपने हाथ में एक लंबे जहरीले सांप को पकड़े हुए दिखाई दे रही है. यह वीडियो किसी गांव का दिखाई दे रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बूढ़ी महिला अपने हाथों में जहरीला सांप पकड़कर तेजी से गांव के बाहर चलती हुई दिखाई दे रही है. वैसे तो सांप का नाम सुनकर लोगों की हवा टाईट हो जाती है. आप देख सकते हैं कि महिला बिना किसी डर के तेजी से चलती हुई दिखाई दे रही है और गांव के बाहर उसे फेंक देती है. महिला को देखकर ऐसा लगता है कि वो कोई ट्रेंड सांप पकड़ने वाली है. यह भी पढ़ें: Snake Goes Crazy And Kills Itself: रेंगेते रेंगेत अचानक पगला गया सांप, खुद को पटक-पटक कर मार डाला, देखें वीडियो

वीडियो में जो सांप दिखाई दे रहा है, वो किंग कोबरा (King Cobra) है. किंग कोबरा बहुत ही जहरीले और जानलेवा सांपों की प्रजाति है. इसके जहर की कुछ बूदें कईयों के जान ले सकती है. इस वीडियो को ट्विटर यूजर Fred Schultz ने शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा, 'Moms take care of everything'

देखें वीडियो:

इस वीडियो को अब तक 23 हजार से भी ज्यादा व्यूज और 5 सौ से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला के हिम्मत की तारीफ़ कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).