Snake Video: छोटी बच्ची खेलने में थी व्यस्त, अचानक घर में घुस आया खतरनाक काला सांप, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
इंटरनेट पर अक्सर सांपों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल दहल जाता है. इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं. इन्स्टाग्राम पर एक सांप का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक छोटी बच्ची बहुत सारे खिलौने के साथ जमीन पर बैठकर खेलती हुई नजर आ रही है...
Snake Video: इंटरनेट पर अक्सर सांपों (Snake) वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल दहल जाता है. इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं. इन्स्टाग्राम पर एक सांप का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक छोटी बच्ची बहुत सारे खिलौने के साथ जमीन पर बैठकर खेलती हुई नजर आ रही है. वहीं एक महिला वहां टेबल पर बैठकर काम करती हुई दिखाई दे रही है, तभी अचानक उसका फोन बजता है और महिला अपना फोन लेकर बाहर बात करने चली जाती है. बच्ची घर में अकेली ही रह जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप कितना बड़ा और डरावना दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: Snake Video: सोफे पर बैठकर फोन चला रही थी महिला, पीछे से आ गया सांप, उसके बाद जो हुआ देखें वीडियो
बच्ची सांप को देख लेती है और उसकी ओर बढ़ने लगती है. वीडियो मं देखा जा सकता है कि बच्ची पहले तो सांप की ओर अपना बैग करती है, उसके बाद वो एक एक कर अपने खिलौने उसकी ओर करती हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं बच्ची सांप के बहुत करीब चली जाती है. यह वीडियो देख किसी का भी दिल दहल सकता है. बच्ची के साथ कुछ भी हो सकता था.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वीडियो में आगे क्या हुआ ये किसी को पता नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बच्ची की अच्छी दुआ की कामना कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर insta_cellibrate नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. जिसे 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. ज्यादातर कमेंट्स में लोग यही पूछ रहे हैं कि बच्ची ठीक है या नहीं. लोग पेज एडमिन से पूरा वीडियो अपलोड करने को कह रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

