वायरल

Viral Video: जहरीला सांप करना चाहता था गिलहरी का शिकार, लेकिन हुआ इसका उल्टा… वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जहरीला सांप गिलहरी का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है और वो खुद गिलहरी का शिकार बन जाता है. सांप और गिलहरी के खूनी जंग के इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Viral Video: जहरीला सांप करना चाहता था गिलहरी का शिकार, लेकिन हुआ इसका उल्टा… वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
गिलहरी ने किया सांप का शिकारी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जानवरों के बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है और वाइल्ड लाइफ (Wild Life) के कई दिलचस्प वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. बात करें जहरीले सांपों (Venomous Snake) की तो कई अन्य प्राणियों के साथ उनकी लड़ाई के हैरान करने वाले वीडियो पहले भी देखे जा चुके हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जहरीला सांप (Snake) गिलहरी (Squirrel) का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है और वो खुद गिलहरी का शिकार बन जाता है. सांप और गिलहरी के खूनी जंग के इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर (Life And Nature) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ऐसी लड़ाइयां, जिनके बारे में हम नहीं जानते… वीडियो में एक नन्ही गिलहरी और एक जहरीला सांप नजर आ रहे हैं. गिलहरी को देखकर सांप उसका शिकार करने के लिए चल पड़ता है और सांप को अपने पास आता देख गिलहरी भी सतर्क हो जाती है. गिलहरी के पास पहुंचकर सांप पहले उस पर वार करता है. यह भी पढ़ें: अजगर के चंगुल में फंसे हिरण को बचाने पहुंचा शख्स, यह देख सांप को आया गुस्सा फिर उसने किया कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

हालांकि गिलहरी बड़ी ही चतुराई से सांप के वार से खुद को बचा लेती है. सांप बार-बार गिलहरी पर पूरी ताकत से वार करता है, लेकिन गिलहरी उसके हर वार को नाकाम कर देती है. आखिर में सांप अपनी पूरी ताकत लगाकर गिलहरी पर झपट्टा मारता है, लेकिन तभी गिलहरी उसके फन को ही दबोच लेती है. वह सांप के फन को जोर से दबाती है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह उसके दांतों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. देखते ही देखते सांप बेदम सा हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).